सोनभद्र जिले में खाद की किल्लत पर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हल लेकर पहुंचे किसानों ने खेती के मुख्य सीजन में खाद की कमी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन सौंप शीघ्र पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है, जबकि सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री किसानों की समस्या से पूरी तरह अंजान बने हुए हैं।