फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में डिस्ट्रिक्ट बार चुनाव में पहले दो उम्मीदवारों ने खरीदा नामांकन पत्र, मतदान की तिथि बदली

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से आरंभ हुआ। पहले दिन उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्र लिए गए। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी धन्नजंय कुमार मौर्य ने बताया कि बार चुनाव के मतदान की तिथि में भी संशोधन किया गया है। अब मतदान 18 जनवरी को होगा। पहले 20 जनवरी तिथि तय थी। उसी दिन गणना और निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी होगा। शुक्रवार को निर्धारित समय से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन उपाध्यक्ष पद पर आसमां और कार्यकारिणी सदस्य के लिए आरती निर्भया ने नामांकन पत्र लिया। प्रभारी अध्यक्ष डाॅ. अतुल प्रताप सिंह और महामंत्री सलीम कुरैशरी ने बताया कि मतदाता सूची में कुछ 308 मतदाता का नाम है। अभी कुछ सदस्यों का रसीद मिलान कर नाम अनुपूरक सूची में जारी होगा। निर्वाचन कार्य में रामचंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, हरिप्रसाद यादव, कमलेश कुमार सिंह, प्रबोध सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें