फाइलेरिया नियंत्रण के लिए जिले के चार ब्लॉकों में 10 फरवरी से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। 15 दिनों के इस अभियान में स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर 2 वर्ष से ऊपर की पूरी आबादी को डीईसी और अल्बेन्डाजोल की गोलियां आयु वर्ग के अनुसार खिलाएंगी। अभियान के लिए केकराही, घोरावल, चतरा और दुद्धी ब्लॉक का चयन किया गया है।