भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एक बाल अपचारी समेत गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 60 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किया। सभी सदस्य झारखंड के रहने वाले हैं। वह किराए के मकान में रहते थे। फेरी लगाकर कपड़ा बेचने के दौरान मोबाइल चोरी कर भाग जाते थे। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 12 लाख रुपये हैं।