फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र के छात्रों का प्रदर्शन, व्यवस्था पर सवाल, आवासीय विद्यालय में बुनियादी सुविधाएं न मिलने का आरोप

दुद्धी स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने सोमवार को बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन देखते हुए कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। छात्रों ने तहसील परिसर स्थित रामलीला मंच पर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी और एसडीएम दुद्धी से मिलने की मांग की। छात्रों का कहना है कि विद्यालय में जूता, मोजा, खाना, आवासीय विद्यालय में चादर और कंबल जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। खाना भी बेहद खराब गुणवत्ता का दिया जा रहा है, जिसमें पतली दाल के अलावा कुछ भी संतोषजनक नहीं है। इससे पहले छात्रों ने समाज कल्याण अधिकारी, बीईओ और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार से भी अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं। हालांकि, अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें