गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित होने वाली रैतिक परेड एवं समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में परेड की रिहर्सल कराई गई, जिसमें परेड की हर बारीकी को परखा गया। रिहर्सल के दौरान सलामी, मार्च-पास्ट, ध्वज वंदन, परेड कमांड, अनुशासन, तालमेल और समन्वय से जुड़े बिंदुओं का क्रमबद्ध अभ्यास कराया गया। परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासन, एकरूपता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा। कार्यक्रम को गरिमामय और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उपस्थित अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, परेड अनुशासन, समय-प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। रिहर्सल के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने और अंतिम तैयारियों को पुख्ता करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर परेड से जुड़े सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि रिहर्सल का मुख्य उद्देश्य गणतंत्र दिवस समारोह को पूर्ण अनुशासन, गरिमा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।