फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, VIDEO

चार माह से बकाया मानदेय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र बकाया मानदेय भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे कलमबंद हड़ताल करने को बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष ग्राम रोजगार सेवक विनय पांडेय ने बताया कि पिछले चार महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। दीपावली, छठ पूजा और होली जैसे प्रमुख त्योहार भी बिना मानदेय के ही बीत गए। बच्चों की फीस, बुजुर्ग माता-पिता की दवा और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। कार्यालय आने-जाने में भी उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कार्य को लेकर शासन स्तर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके बावजूद मानदेय भुगतान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2015 से मनरेगा कर्मचारियों का ईपीएफ काटा जा रहा है, लेकिन अब तक उनके खातों में पूरा पैसा जमा नहीं किया गया है। इससे किसी दुर्घटना की स्थिति में कर्मचारियों के परिवार को मिलने वाले लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही मानदेय और ईपीएफ संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जिले के मनरेगा कर्मचारी कलमबंद हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान पंकज कुमार, अवनीश कुमार, विमलेश कुमार, अभिलाष सिंह, हरिशंकर सिंह, प्रदीप सिंह राणा, वेद प्रकाश, मिथिलेश, अशोक, संतोष यादव, मिराज अहमद, सुनील कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, शायदा बेगम, गिरिश चंद्र, सतीश कुमार, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें