सोनभद्र जिले के ओबरा में पत्थर खदान में चट्टान धंसने से हुए हादसे में अब तक पांच मजदूरों का शव मिल चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। इस बीच मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल और उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष योगेंद्र डिमरी मौके पर पहुंचे।