फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र के जंगल में अधेड़ की हत्या, बाइक से कुछ दूर मिला शव; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 29 May 2026 11:19 PM IST

म्योरपुर थाना क्षेत्र के कटौंधी जंगल में शुक्रवार को एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुंडाडीह निवासी राजदेव कुशवाह (50) के रूप में हुई। वह सब्जी बेचने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार राजदेव शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे। इसी बीच जंगल में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही म्योरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की बाइक भी गिरी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के बड़े पुत्र रवि की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं छोटे पुत्र रत्नेश ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह घर से निकले थे, लेकिन बाद में हत्या की सूचना मिली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीओ राजेश राय ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें