फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मोर्चा ने निकाली बाइक-स्कूटी रैली, VIDEO

भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने भव्य बाइक और स्कूटी रैली निकाली। रैली सिविल लाइन रोड से शुरू होकर विवेकानंद प्रेक्षागृह तक पहुंची। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए गए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे महिलाओं को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से माताओं और बहनों की राजनीतिक भागीदारी में वृद्धि होगी और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भूमिका मिलेगी। रैली में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। इस मौके पर इशिका पांडेय, मंजू गिरि, गुड़िया त्रिपाठी, कुसुम शर्मा, रंजन पांडेय, आशा विश्वकर्मा, रीतू अग्रहरी, कविता यादव, तारा अनन्या सिंह, अपर्णा, आंचल मौर्या आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें