लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ हुई मारपीट के विरोध में सोमवार को जिले के अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। टोल कंपनी प्रबंधन का पुतला फूंककर नारेबाजी की। लोढ़ी में हाईवे पर टोल बूथ के सामने धरने पर बैठ गए।