फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने किसानों में वितरित किया छाता, VIDEO

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को किसानों के बीच छाता वितरित किया गया। इस दौरान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की गेहूं खरीद संबंधित समस्याओं का निस्तारण की मांग की। मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, खसरा-खतौनी के लिए दौड़ाया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए न तो छांव की व्यवस्था है और ना रही पेयजल की। नवीन सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं लेकर बिक्री के लिए खड़े हैं। प्रतिनिधि मंडल ने भीषण गर्मी और तेज धूप में अपनी उपज बेचने के लिए लाइन में लगे किसानों में छाता वितरित किया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर किसानों के उत्पीड़न और खरीद व्यवस्था में अव्यवस्था का आरोप लगाया। संदीप मिश्र ने कहा कि सरकार की व्यवस्थाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री और खसरा सत्यापन के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इसके चलते 70 से 80 प्रतिशत किसान मजबूरी में अपना गेहूं 2000 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल के दर से बिचौलियों को बेचने को मजबूर हो गए हैं। वहीं बिचौलिए के गेहूं क्रय केंद्रों पर उतारे जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सभी किसानों का गेहूं क्रय केन्द्रों पर नहीं खरीदा गया, तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान रामयश मौर्य, दिलीप पटेल, रमेश कुशवाहा, चरनजीत कहार, बेचू बियार, संतोष पटेल, विजय यादव, आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, दिनेश चेरो, अरविंद चौहान, सूरज कनौजिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें