फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में घुसकर तोड़ी बजरंग बली की मूर्ति, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 30 May 2026 10:17 PM IST

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने मंदिर में घुसकर बजरंग बली की मूर्ति तोड़ दी। वहीं शनि देव का विग्रह मंदिर से लगभग 50 मीटर दूर खेत में ले जाकर फेंक दिया। सुबह ग्रामीण पूजन के लिए पहुंचे तो स्थिति देख सन्न रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस शनिदेव के विग्रह को मंदिर में रखवाने के बाद क्षतिग्रस्त मूर्ति को थाने ले आई। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। धर्मदासपुर गांव की बस्ती से 500 मीटर दूर चकरोड किनारे 15 वर्ष पूर्व शीतला माता मंदिर का निर्माण किया गया था। इस मंदिर में मां शीतला के साथ मां काली, बजरंग बली और शनिदेव की मूर्ति स्थापित की गई थी। रोजाना की भांति शनिवार की सुबह छह बजे श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे तो लगभग तीन फिट ऊंची हनुमान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त हाल में पड़ा देख सन्न रह गए। दूसरी तरफ नजर गई तो देखा कि शनि देव जी का भी विग्रह गायब है। तत्काल इस मामले की जानकारी प्रधान ललित वर्मा को दी गई। ग्रामीणों के साथ पहुंचे प्रधान ने आस-पास जाकर देखा तो पता चला कि शनिदेव की मूर्ति फेंके हाल में खेत में पड़ी हुई है। सुबह सात बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वाकए की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया विनोद कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज माधव सिंह पहुंच गए। शनि देव के विग्रह को मंदिर में रखकर क्षतिग्रस्त मूर्ति को थाने ले आया गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही, ग्रामीणों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उधर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने घटना पर प्रतिक्रिया जताते हुए एसपी से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। -- वर्जन - रामपुर बरकोनिया पुलिस को सुबह सात बजे सूचना मिली कि किसी अराजक तत्व ने हनुमान की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी है। प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर उसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है। -ऋषभ रूणवाल, एएसपी ऑपरेशन।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें