सोनभद्र जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के औड़ीमोड़-सिंगरौली मार्ग पर शुक्रवार की भोर में हाइवे से सटे दुकान और उसके पीछे मकान में अज्ञात कारणों से ओ लग गई। आग में दुकान और घर का सारा समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।