फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए किसानों में हाहाकार, सुबह से खाद लेने के लिए किसानों की लगी लंबी लाइन

खाद संकट ने किसानों की नींद उड़ा दी है। सोमवार को भी सुबह सात बजे से ही म्योरपुर के आरंगपानी लैंपस पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई। किसानों का कहना है कि कई दिन से लगातार लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रहा है। इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को भारी भीड़ के बीच महज 17 बोरी खाद वितरण के बाद अव्यवस्था के चलते अधिकारियों ने पीएसी बुलाकर वितरण बंद करा दिया था। अचानक बंदी से किसानों में रोष व्याप्त हो गया था। सोमवार को फिर लाइन लगने के बावजूद स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी कि कितने किसानों को खाद मिल पाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें