फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में लहसुन का बीज न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र के लोढ़ी स्थित उद्यान विभाग कार्यालय के सामने शनिवार को किसानों ने लहसुन का बीज नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे चोपन, नगवां और घोरावल ब्लॉक के किसानों ने बताया कि उद्यान विभाग की तरफ से बीज उपलब्ध कराया जाता है। विभागीय अधिकारियों ने बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में वह शनिवार को कार्यालय पहुंचें। मगर लहसुन का उपलब्ध नहीं होने का अधिकारी हवाला दे रहे हैं। अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रामलखन, रामचंद्र, सुदामा, हीरामन, राजकुमार, संतोष कुमार, शिवम, शोभनाथ, नागेंद्र, लालमणि, सुरेश समेत अन्य किसान शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें