घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथ ग्राम पंचायत के गांवकुंडा में रामनरेश बैसवार (43) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की दोपहर बाद में घर से निकला था। बुधवार को बगल के गांव में उसका शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। सिर में चोट और गले पर कसाव के निशान थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।