फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कर्मचारियों पर कार्य का अत्यधिक बोझ, साथी की माैत पर कर्मचारियों ने लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 06:32 PM IST

सोनभद्र में मंडल कार्यालय, राज्य कर विभाग झांसी में कार्यरत प्रधान सहायक दिलीप कुमार कश्यप की गत फरवरी की रात हृदयाघात के कारण असामयिक निधन हो गया। कार्य की अधिकता से उत्पन्न अवसाद के चलते मौत को कारण बताते हुए शुक्रवार को सोनभद्र के राज्य कर कार्यालय के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर अपनी नाराजगी व्यक्त की और आवश्यकतानुसार कार्य भार के संतुलन की मांग उठाई। कर्मचारियों ने दिवंगत दिलीप कुमार कश्यप के परिवार को तत्काल मुआवजा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों पर अत्यधिक कार्यभार से उत्पन्न तनाव और मानसिक दबाव को दूर करने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन में आरसी सरोज, प्रधान सहायक, शिवेस कुमार झा, राजेश कुमार द्विवेदी, संजीत कुमार, जुनेद आलम खां, विजय कुमार श्रीवास्तव, सीमा शुक्ला, वंदना झा, सुदामा पासवान, राहुल कुमार गौतम, दिलीप कुमार बिंद, मनोज कुमार, जॉर्ज डुंगडुंग, अजय कुमार पनिका, कमलेश कुमार यादव आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें