फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाबा साहब ने सशक्त संविधान बनाकर रखी सशक्त राष्ट्र की नींव

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ कस्बा, बाजारों का भ्रमण कर लोगों को बाबा साहब के संदेशों से अवगत कराया। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके सिद्धांतों पर अमल करने की प्रतिबद्धता जताई। अखिल भारतीय एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के जिला इकाई की ओर से पुसौली से निकली शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुंची। यहां हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिए हर वर्ग को समाज में बराबरी का अधिकार दिया। शिक्षा को ताकत बनाकर संघर्ष करने और आगे बढ़ने की सीख दी, जो आज भी उपयोगी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रयागराज के प्रधानाचार्य एसपी करवाल, विशिष्ट अतिथि ओबरा परियोजना के अधीक्षण अभियंता इं. चंद्रमा प्रसाद, बीएचयू के प्रो. विपिन कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती रहे। अध्यक्षता आरसी सरोज व संचालन राजेंद्र प्रसाद ने की। इस मौके पर डॉ. क्रांति कुमार, डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. पीबी गौतम, मोती राम, अरविंद कुमार, कपि ध्वज, नंद किशोर, विद्या, अशोक, राजेश आदि मौजूद रहे। राॅबर्ट्सगंज नगर स्थित कुशवाहा भवन के तथागत हाल में हुए कार्यक्रम में अनोखी कुशवाहा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। अनया मौर्य ने उनके संघर्षों को विस्तार से बताया। डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए सशक्त संविधान का होना अत्यंत आवश्यक है। बाबा साहब ने एक लोक कल्याणकारी और समतामूलक समाज की परिकल्पना करते हुए ऐसा संविधान दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। पंकज कुशवाहा ने बाबा साहब की शिक्षा नीति पर चर्चा की। इस मौके पर डॉ. दिनेश सिंह, रविकांत कुशवाहा, कुशकांत कुशवाहा, मनोज मौर्य, मोहन कुशवाहा, कामेश्वर मौर्य, दिनेश वर्मा, अमरनाथ भारती, कृपा शंकर चौहान, डॉ. श्याम नारायण, नरेंद्र प्रताप मौर्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक विजय मौर्य ने आभार जताया। संचालन शशिकांत वर्मा ने किया। वार्ड नंबर 18 के बूथ संख्या 27 स्थित आंबेडकर नगर चौराहा पर हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। धर्मवीर तिवारी ने कहा कि बाबा साहब ने देश में समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों को मजबूती दी। उनका जीवन सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष रवींद्र चौबे, नगर मंत्री राहुल कुमार, सभासद विनोद सोनी, राजकुमार, कमलेश, जग नारायण, विश्वनाथ, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें