सोनभद्र। श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने शनिवार को विजयगढ़ दुर्ग का निरीक्षण किया। वहां राम सागर तालाब व उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग को विजयगढ़ दुर्ग तक जाने वाली सीढ़ियों के ऊपर बने प्रवेश द्वार की मरम्मत शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को विजयगढ़ दुर्ग की सीढ़ियों से रामसरोवर तक पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।