फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोनभद्र में खड़े वाहन में पीछे से घुसी डीजे लदी मैजिक, दो की मौत

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार को डीजे लदी मैजिक खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में डीजे वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। रॉबर्ट्सगंज की डीजे साउंड सर्विस की मैजिक वाहन दुद्धी क्षेत्र के नगवा गांव में बारात की बुकिंग पूरी कर वापस लौट रही थी। गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास पहुंचते ही वाहन सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चंदन (42) पुत्र राजकुमार, निवासी चुर्क को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं शिवा (21) पुत्र राजमन, निवासी छपका और विनय कुमार (21) पुत्र शिव प्रसाद, निवासी गड़वां को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतकों की पहचान मनोज कुमार मौर्य (32) निवासी लोढ़ी (आरटीओ कार्यालय के पास) और श्याम बाबू निवासी छपका के रूप में हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें