फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला तिल और तेल चढ़ाकर भक्तों ने की शनि देव की पूजा, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 16 May 2026 06:10 PM IST

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल स्थित शनि मंदिर में शनिवार को शनि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मानस पाठ, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आचार्य यशवंत पांडेय, सरजू प्रसाद, विजय मिश्रा और सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने काला तिल, सरसों का तेल, फूल-माला और प्रसाद अर्पित कर परिवार की मंगलकामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय शनिदेव के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। आयोजक विजय मिश्रा की ओर से आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार पांडेय, नर्वदेश्वर कांत त्रिपाठी, सुचित मिश्रा, आशुतोष सहित स्थानीय युवाओं का विशेष सहयोग रहा। मंदिर समिति के सदस्य पूरे समय व्यवस्था में जुटे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें