फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में आएंगे मुख्यमंत्री, संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 03:41 PM IST

जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक अमला से लेकर जनप्रतिनिधि तक सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा ने ओबरा विधानसभा क्षेत्र के चोपन रेलवे खेल मैदान व रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम इन्हीं स्थलों पर प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र आगमन जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनजातीय समाज के गौरव और सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा। वहीं, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। उन्होंने हेलीपैड, पार्किंग, मंच और सभा स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस, नगर पंचायत, बिजली, स्वास्थ्य समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें