फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण महायज्ञ के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Jul 2026 02:40 PM IST

प्रदेश सरकार के पौधरोपण महायज्ञ-2026 तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रॉबर्ट्सगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पकरी में ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने पवित्र त्रिवेणी एवं मौलश्री के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विकास वाटिका की स्थापना करते हुए लोगों से अपनी मां और धरती मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.धर्मवीर तिवारी, जिला मंत्री मंजू गिरी, मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य, बीडीओ लाल जी शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे। चुर्क-घुर्मा में सदर विधायक भूपेश चौबे ने शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव तथा वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा नगर मंडल के नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजकीय कन्या विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया, जिसमें जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी मुख्य अतिथि रहे। उधर, उरमौरा स्थित जगत नारायण सर्वोदय शिक्षण संस्थान में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। वहीं दुद्धी में भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन तथा कार्यकर्ताओं के साथ नंदन वन और रजखड़ वन रेंज परिसर में पौधरोपण किया। सभी कार्यक्रमों में पौधों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जनभागीदारी से हरित एवं स्वच्छ उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें