फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाबा साहब की परिकल्पना को साकार कर रही भाजपा सरकार, सोनभद्र में संविधान गौरव अभियान

भाजपा के संविधान गौरव अभियान के तहत सोमवार को जिला कार्यालय में गोष्ठी हुई। इसमें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव और विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे। अमरनाथ यादव ने कहा कि संविधान गौरव अभियान, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की ओर से दिए गए संविधान के प्रति सम्मान और गर्व का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक बाबा साहब का अपमान किया और उन्हें भारत रत्न देने में देरी की। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब की परिकल्पना के अनुरूप गरीबों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना और हर घर नल योजना जैसी योजनाएं चला रही है। यह सभी योजनाएं अंत्योदय के सिद्धांत को साकार करने के लिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने आभार जताया। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रामसुंदर निषाद, संतोष शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, शारदा खरवार, कुसुम शर्मा, रजनीश रघुवंशी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल और संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें