फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था में सुधारों के लिए भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन; VIDEO

सोनभद्र। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर शनिवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन भी सौंपा। आए दिन पेपर लीक की घटनाओं पर असंतोष जताते हुए मामले में सख्त कदम उठाने की मांग दोहराई। ज्ञापन में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ हुई कथित अभद्र घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, पुलिस के साथ सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक करने, कथित रूप से अवधि समाप्त आंसू गैस के गोलों के प्रयोग, क्षतिग्रस्त वाहनों, पत्थरों से भरे ट्रक और कीलों वाली लाठियों के इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई। साथ ही भविष्य में सभी पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की वर्दी पर नेम प्लेट अनिवार्य किए जाने की भी मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, परीक्षा शुल्क समाप्त करने, परीक्षा केंद्र गृह या

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें