फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में जन आरोग्य मेला में 129 मरीजों का उपचार, दवा वितरित

सोनभद्र जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने सर्दी जुखाम, बुखार, पेट दर्द के 137 मरीजों का उपचार कर दवा दी। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि इस मौसम में सर्दी, जुखाम, बुखार, पेट दर्द के मरीज अधिक हैं। मेले में 41 मरीजों की जांच कराकर दवा दी गई। इस मौके पर चरनजीत सिंह, कृष्णकांत चौबे आदि मौजूद रहे। वहीं स्वास्थ्य केंद्र खलियारी के फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि मेला में कुल 40 मरीजों को दवा वितरित किया गया है। इसमें अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, शुगर से संबंधित मरीजों का इलाज किया गया है। शिविर में एएनएम सरस्वती देवी, लैब टेक्नीशियन सोनाली आदि मौजूद रहीं। वहीं न्यू पीएचसी सलखन में मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर के चिकित्सक डॉ.अमित ने बताया कि 47 महिला, पुरुष और बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में आए सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गई। शिविर में डाॅ. अंकित कुमार, फार्मासिस्ट राकेश सिंह राणा, लैब टेक्नीशियन मनीष राय, एएनएम सुनीता विश्वकर्मा, सितारा देवी आदि रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में आठ मरिज हुए लाभान्वित। केकराही: पीएचसी केकराही में रविवार को होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल आठ मरीज आए थे। उनकी जांचकर दवा दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें