सीतापुर जिले में स्कूल मर्जर के विरोध में बृहस्पतिवार को समाजवादी छात्रसभा ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शिवम सिंह के नेतृत्व में छात्र सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंद प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और स्कूल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शिवम सिंह ने स्कूल गेट पर माला और पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वहीं, सपा छात्र सभा जिला अध्यक्ष शिवम सिंह के नेतृत्व में सभा भी हुई। छात्र सभा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार से हम स्कूलों को नहीं बचा पाये। उन्होंने हरगांव क्षेत्र के हथूरी प्राथमिक विद्यालय से अभियान शुरू किया।