फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: नगर विकास मंत्री ने हथौड़े से तोड़कर चेक किया नाला, एक ही ठोकर में गिरने लगा निर्माण

नगर पालिका सीतापुर व खैराबाद में नालों व विकास कार्यों का हाल लेने नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु निरीक्षण पर निकले। मंत्री लालबाग पहुंचे और बाजारों व सड़कों की गंदगी देखकर दुकानदारों से बातचीत की। कई नालियां जाम पड़ी हुई थी । नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने तुरंत ही निर्देशित किया कि 3 दिन के अंदर यह सभी नालियां साफ हो जाए। वहीं दुकानदारों से जब नगर विकास राज्य मंत्री ने बात की तो दुकानदार ने बताया यहां हमें कूड़ा हटवाने के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं। वहीं मंत्री उन बस्तियों में भी गए जहां पर नाले जाम थे। मंत्री ने स्थानीय निवासियों से बात की। कहा कि बहुत ही जल्द बरसात से पहले ही इन नालों पर ढक्कन लग जाएंगे, जिससे गंदगी नहीं हो पाएगी और अधिकारियों को निर्देशित किया जल्द से नालों की सफाई कर उन नालों के ऊपर ढक्कन लगा दिए जाएं। इसके बाद खैराबाद नगर पालिका में 40 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन नाले की जांच की। नगर विकास राज्य मंत्री ने जैसे ही हथौड़ी से उसको ठोका वैसे ही निर्माण गिरने लगा। जितनी बार भी उसको ठोका गया हर बार नाले से बजरी गिरने लगी। इसके बाद नगर विकास मंत्री ने उस नाले की चौड़ाई की भी माप की। मंत्री ने ठेकेदार से बात की कि इस में सीमेंट की काफी मात्रा कम है कहीं ना कहीं यह नाला जो बन रहा है मानक के विपरीत बन रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें