फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: खेत जा रहे किसान के पेट मे घोंपा चाकू, हालत गंभीर

सीतापुर कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में एक युवक ने एक बुजुर्ग को अज्ञात कारणों के चलते पेट में चाकू घोंप दिया। उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली महमूदाबाद के ग्राम हरिहरपुर निवासी रामचंद्र (62) वृहस्पतिवार सुबह अपने खेत जा रहा था तभी ग्राम मोहमदपुर कला निवासी गोविंद उसके पेट में चाकू घोप कर मौक़े से भाग गया। परिजनों द्वारा आननफानन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया। वहां चिकित्स्कों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, परिजनों द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें