फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: हिस्ट्रीशीटरों ने ली अपराध से दूर रहने की शपथ, कहा- हर अपराध की देंगे सूचना

हम शपथ लेते हैं कि अपराध से दूर रहेंगे...पुलिस को हर अपराध की सूचना देंगे। किसी भी आपराधिक षडयंत्र का पता लगाने में पुलिस की मदद करेंगे। यह संकल्प क्षेत्र के 25 हिस्ट्रीशीटरों ने बुधवार को थाना परिसर में लिया। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने सभी को समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अमन व शांति से रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 25 हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर समझाया गया। सभी ने अपराध से दूर रहने का संकल्प लिया है। इस दौरान परमेश्वर दयाल (60), राजकिशोर मौर्या (48), सोनू (34), सरोज कुमार (35), विमलेश मौर्या (53), देशराज (40) संग हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी व अन्य गंभीर आपराधिक वारदातों में शामिल हिस्ट्रीशीटर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें