सीतापुर के थाना खैराबाद नगर की ब्रिटिश हकूमत की हटौरा पुलिस चौकी का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ प्रशांत कुमार ने किया। कार्यक्रम में एसपी चक्रेश मिश्रा सहित क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्ज भी शामिल हुए। अपर पुलिस पुलिस निदेशक लखनऊ ने इस दौरान पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन करने की अपील की। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी। यह नवनिर्मित चौकी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्थानीय नागरिकों को अब पुलिस सहायता के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। चौकी के शुरू होने से पुलिस की पहुंच आम जनता तक आसान होगी और त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।