सदरपुर इलाके के रुसहन गांव में रविवार देर शाम नृत्य करने जा रही कार सवार महिलाओं को बदमाशों ने हुसैनपुर और रुसहन गांव के बीच पड़ने वाले पुल पर रोककर दस लाख रुपये के जेवर लूट लिए। महिलाओं ने पुलिस को जानकारी देने के बाद नाराजगी व्यक्त की। घटना के बाद एएसपी व सीओ ने मौके की जांच पीड़तों से भी बात की है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी।