सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहारबाग इलाके में सांसद राकेश राठौर का आवास है। देर रात उनके आवास के बाहर कुछ लड़के खड़े थे। इस बीच एक बाइक पर सवार दो लड़के आये। उन्होंने चलती बाइक से एक लड़के के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों गुट के लड़के आपस मे भिड़ गए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।