फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीतापुर में बाइक से आए चोर ट्राली समेत ट्रैक्टर लेकर फुर्र, घटना सीसीटीवी में कैद

यूपी के सीतापुर में बाइक सवार चोरों ने ट्ऱ़ॉली समेत ट्रैक्टर पार कर दिया। घटना आनंद फिलिंग सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के रामपुर-मथुरा-महमूदाबाद मार्ग स्थित शिवाजी नगर के पास की है। मंगलवार सुबह ट्रैक्टर मालिक संदीप कुमार वर्मा निवासी शिवाजी नगर ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनकी ट्ऱ़ॉली समेत ट्रैक्टर चोरी हो गई गई। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हैं। इसमें दिख रहा है कि बाइक सवार दो युवक पहले पेट्रोल पंप पर आते हैं। यहां बाइक खड़ी करके एक युवक ट्ऱ़ॉली समेत ट्रैक्टर लेकर चला जाता है। बाद में दूसरा युवक बाइक लेकर चला जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें