यूपी के सीतापुर में महोली के नरनी गांव में बाघ पकड़ने का अभियान तेज हो गया है। दुधवा के एक्सपर्ट के साथ डीएफओ नवीन खंडेलवाल बाघ को पकड़ने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। वहीं, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी ने भी देर रात टीम के साथ मौजूद रहे। विधायक रविवार की सुबह भी अपनी रायफल लेकर ग्रामीणों के साथ काम्बिंग करते रहे। नरनी में दुधवा से आए विशेषज्ञ डॉ दयाशंकर ने चार टीमों के साथ पीएचसी, नरनी में डेरा डाल रखा है। क्षेत्र में मचानें बनाई जा रही हैं। चार टीमो में 16 विशेषज्ञ बाघ को पकड़ने में जुटे हैं।