सीतापुर में यूपी पुलिस की तीन दिवसीय आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचने लगे। सघन चेकिंग के बाद ही उनको प्रवेश दिया गया। जिले में तीनों दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 19,584 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। सीसीटीवी से ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी हो रही है। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। शहर में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बिड़ला विद्या मंदिर हरगांव, राजकीय इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज।