सीतापुर कोतवाली परिसर में निर्माणाधीन आवासीय बिल्डिंग से शुक्रवार को दो मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गए। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी मिश्रित में भर्ती कराया गया। जहां एक मजदूर को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक का नाम सुशील (35) व घायल का नाम मनोहर है।