कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम खैराखास व खैरा परगना, तहसील इटवा के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव की पशुचर भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील इटवा क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा आपसी मिलीभगत से पशुचर की जमीन पर जबरन मिट्टी पाटकर कब्जा किया जा रहा है। गांव के कमलेश ने बताया कि उक्त भूमि पर करीब 200 से 300 बड़े पेड़ लगे हुए थे, जिनमें से कई पेड़ों को काटकर उठा लिया गया है। इसके बाद रात के समय चोरी-छिपे मिट्टी डालकर जमीन को समतल कर कब्जे की कोशिश की जा रही है।