जिले में 16 करोड़ रुपये से अधिक के धान घोटाला मामले में फरार चल रहे ट्रांसपाेर्टर व व्यवस्थापन का कार्य देखने वाले आरोपी को एसआईटी और एसओजी की टीम ने शुक्रवार को नगर के पीसीएफ कार्यालय के पास से दबोच लिया है। प्राथमिक जांच में 40 लाख से अधिक की हेराफेरी करने की बात सामने आई है। अन्य अभिलेख और खाते खंगालें जा रहे हैं, करोड़ों का घोटाला उसके पास से मिलने का अनुमान है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरापी को न्यायालय रवाना कर दिया। वहीं, मुकदमें के बाद फरार चल रहे पीसीएफ के प्रबंधक के घर पुलिस ने नोटिस तामिला कर दिया है।