नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 7 अशोक नगर के बूथ संख्या 26 मोहल्ला संग्रामपुर में रविवार को पीएम मोदी के मन की बात सुनने के लिए नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता के तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड के नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात के 125 वें संस्करण कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।