फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Rohit Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 04:44 PM IST

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया था। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के पड़रिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पति दिनेश यादव पुत्र मन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें