श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तरफ़ से शनिवार को श्याम नाम गूंज के साथ नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे के पास से भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई। लहर लहर लहराई रे श्याम ध्वजा लहराई रे..., हारे हारे हारे सहारा तू हारे का...,आदि भक्ति गीतों पर यात्रा प्राइवेट बस अड्डे से शुरू होकर पुराना बैंक रोड, मुख्य कस्बा व कसेरा मोहल्ला बालाजी मंदिर होते हुए बस अड्डे पर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभु के चरणों में निशान अर्पण किया गया। श्याम प्रभु की रंग-बिरंगे फूलों से अलौकिक झांकी सजाई गई। प्रभु की आरती उतारी कर श्याम चालीसा का पाठ हुआ।