भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश किसानों का धान की फसल कट चुकी है।खेत तैयार कर गेहुं के साथ ही सरसों व मटर की बुवाई के लिए किसानों को खाद का इंतजार है।आमद से अधिक मांग,व समय से खाद नहीं मिल पाने के कारण किसानों को अपनी फसल पिछड़ने की चिंता सता रही है। क्षेत्र बिजौरा,व जूड़ीकुइयां सघन सहकारी समिति पर पंहुचे किसानों को प्रयाप्त खाद नहीं मिलने से मायुस वापस लौट रहे हैं।