एक तरफ किसान यूरिया खाद की किल्लत को लेकर परेशान हैं, दूसरी तरफ कुछ लोग खाद की कालाबाजारी में लगे हुए हैं। ऐसा ही मामला वृहस्पतिवार को नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम तिराहा में सामने आया है। सभासद नृपेन्द्र सिंह व अन्य लोगों की सूचना पर सुबह 7 के करीब एसडीएम इटवा कुणाल के नेतृत्व में तहसीलदार पवन यादव की टीम ने एक खाद विक्रेता के यहां छापेमारी की। यहां पर दो कमरों में छिपाकर रखी गई 250 बोरी यूरिया खाद टीम ने बरामद किया। एसडीएम ने दुकानदार को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि इसे 270 रुपया की रेट से किसानों में वितरण करा दिया जाए। मौके पर खाद ले चुके किसानों ने बताया कि दुकानदार 270 की जगह 3 सौ रुपया लेकर यूरिया खाद हम लोगों को दिया है।