भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को आशा, एएनएम व संगिनी का क्लस्टर बैठक आयोजित किया गया।बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को होने वाले ट्रिपल ए के बैठक में सभी आशा शत् प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि गांव में गर्भवती महिलाओं का सीघ्र पंजीकरण 37 दिनों पर ही करें। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमो का लाभ सभी लाभार्थी तक पहुंचाएं, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।