बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बिस्कोहर नगर के प्राइवेट बस अड्डा पर आक्रोश रैली निकाली और बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं प्राइवेट बस अड्डा में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद युनुस का पुतला भी जलाया। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानसिकता को को खत्म करने के लिए हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा।