भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के चिताही में शुक्रवार को संचार गतिविधि एवं माता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहुंचे अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने उपस्थित लोगों को टीकाकरण के फायदे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौ माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक जरूर दें, साथ ही गृह भ्रमण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए बताया कि गृह भ्रमण के दौरान नवजात शिशुओं व मां को कोई परेशानी दिखे तो तत्काल सीएचसी पर संदर्भित करें।