बिस्कोहर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सुबह 11:30 बजे तक बुखार, खांसी, सर्दी व जोड़ो के दर्द से पीड़ित 33 मरीजों ने अपना इलाज कराया। मेले में मौजूद डा. एससी शर्मा ने बताया कि सर्दी, खांसी, हल्का बुखार व जोड़ों के दर्द के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। खासकर बुजुर्गों में इन बीमारियों के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। बताया कि अभी तक 33 रोगियों की जांच कर दवा दी गई है।