फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनी कक्षा सात की छात्रा अंजली

नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र के श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड के कोहड़ौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय के तहत विद्यालय प्रधानाध्यापक गोपेश दुबे के तरफ से कक्षा सात की छात्रा अंजली चौधरी को एक दिन के लिए कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका बनाया गया। अंजली ने सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्हें नियमित रूप से और समय से विद्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को खुद स्वच्छ रहकर विद्यालय को भी स्वच्छ बनाने के लिए कहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपेश दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो और विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें